रिलायंस के “जियो एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप” ऑफर में मिलेगा 100 जीबी फ्री डाटा

365 दिन के लिए वैध, 1500 के मूल्य का 100 जीबी मुफ्त डेटा

मुंबई : जियो “एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप” ऑफर अपनी तरह का पहला स्मार्ट एलटीई लैपटॉप ऑफर है

जो ग्राहकों को एचपी स्मार्ट सिम के साथ बिना किसी अतिरिक्त कीमत के

100 जीबी डेटा के साथ जियो डिजिटल लाइफ का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है.

यह ऑफर चुनिंदा एचपी लैपटॉप के नए ग्राहकों के लिए लागू है.

नए एचपी एलटीई लैपटॉप के साथ नए जियो सिम की सदस्यता लेने पर

365 दिनों के लिए (1500 रुपये मूल्य का) 100 जीबी डेटा बिना किसी अतिरिक्त कीमत चुकाए मिलता है.

ये चुनिंदा HP लैपटॉप मॉडल HP 14ef1003tu and HP 14ef1002tu पर मिलेगा.

जियो एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप ऑफर का लाभ रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर खरीदे गए एचपी स्मार्ट लैपटॉप या रिलांयसडिजिटल.इन या JioMart.com के माध्यम से ऑनलाइन लिया जा सकता है.

100 जीबी मुफ्त मिलेगा डाटा

इस डिवाइस की खरीद पर ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक नया जियो सिम प्राप्त कर सकते हैं, इसमें 1500 के मूल्य के लिए 100 जीबी मुफ्त डेटा मिलता है. एक बार 100 जीबी डेटा समाप्त हो जाने के बाद, शेष वैध अवधि में इंटरनेट की गति 64 केबीपीएस मिलेगी. अथवा उपयोगकर्ता अतिरिक्त हाई स्पीड 4G डेटा के लिए MyJio या Jio.com से उपलब्ध डेटा पैक / प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं और उच्च गति का आनंद लेना जारी रख सकते हैं. इसे आप ऑनलाइन reliancedigital.in व JioMart.com और ऑफलाइन रिलायंस डिजिटल स्टोर पर आवश्यक दस्तावेज़ देकर प्राप्त कर सकते हैं.

जियो के 6 साल पूरे, 100 गुना बढ़ी डाटा की खपत, 5जी लॉन्च के बाद 2 गुना और बढ़ने की उम्मीद

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...