प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव संचालन समिति गठित

जमशेदपुर और चाईबासा में 31 जुलाई को होगा मतदान

जमशेदपुर।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष हेतु आगामी 31 जुलाई रविवार को होने वाले चुनाव के लिये कोल्हान प्रमंडल की चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया हैं.

कोल्हान प्रमंडल के चुनाव पदाधिकारी संतोष अग्रवाल ने 11 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया हैं.

जिसमें संतोष अग्रवाल के अलावा कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता), सुनील रिंगसीया, दीपक रामुका, सन्नी संघी, सुमित देबुका, संगीता मित्तल, कविता अग्रवाल (सोनारी), अनिता अग्रवाल,

कविता अग्रवाल (साकची) एवं मनीषा संघी शामिल हैं.

कोल्हान प्रमंडल के लिये चाईबासा एवं जमशेदपुर में बनाये गये मतदान केंद्र में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा.

कोल्हान प्रमंडल के चुनाव पदाधिकारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि चाईबासा में चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये राज कुमार मूंधड़ा को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है.

मतदान केंद्र पर सदस्यों को सम्मेलन द्वारा निर्गत पहचान पत्र या फिर सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त फोटो युक्त पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य है.

मालूम हो कि अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी क्रमशः जमशेदपुर से अशोक कुमार भालोटिया और रांची से बसंत कुमार मितल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं.

मतदाताओं से समर्थन के लिए दोनों प्रत्याशाी का चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा हैं.

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...