Patna: राकेश टिकैत ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- मंडी सिस्टम बंद करना चाहती है मोदी सरकार

पटना : किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

मोदी सरकार मंडी सिस्टम को बंद करना चाहती है.

बिहार में भी सबसे पहले मंडिया बंद हुई.

सरकार जानबूझकर एमएसपी लागू नहीं कर रही है.

आने वाले दिनों एमएसपी गारंटी कानून को लेकर सरकार से लड़ाई होगी.

आने वाले दिनों में होंगे बड़े आंदोलन

पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि

केंद्र सरकार की पॉलिसी से किसानों को काफी नुकसान हुआ है.

किसी भी किसान की हालात ठीक नहीं है. आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन होंगे.

उन्होंने कहा कि देश काफी नाजुक दौर से गुजर रहा है.

यह सब भाजपा और केंद्र सरकार के कारण हो रहा है. ऐसे में जरूरी है कि विपक्ष एकजुट हो. मजबूत हो और आंदोलन करे.

अग्निपथ योजना से नौजवानों के हालात होंगे खराब

अग्निपथ योजना को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि नौजवानों के हालात खराब होंगे. हम नौजवानों की भी लड़ाई लड़ेंगे. राजनीतिक व्यक्ति कभी रिटायर नहीं होते, लेकिन नौजवानों को चार साल में रिटायर कर दिया जायेगा. आने वाले दिनों में फसल, रोजगार और फसलों के भाव सबको लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी विभिन्न मुद्दों को लेकर मुलाकात करेंगे.

बढ़ती जीएसटी से महंगाई नहीं होगी कम

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने एफसीआई को अडानी के पास गिरवी रख दी है. बढ़ती जीएसटी पर उन्होंने कहा कि इससे महंगाई कम नहीं होगी बल्कि और महंगाई बढ़ जायेगी. टिकैत ने बिहार के किसानों की स्थिति की भी चर्चा की. कहा कि यहां के किसान बदहाल है. सूखे की समस्या है.

वे बिहार के किसानों से संवाद करेंगे. उनकी आवाज बुलंद करेंगे और जरूरत पड़ी तो सीएम नीतीश कुमार से भी मिलेंगे. यह जरूरी नहीं है कि बिहार के लोग देश-दुनियां में केवल मजदूरी ही करें. अपने राज्य में फसल का सही भाव मिले और रोजगार के साधन हों तो उन्हें अपना घर छोड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. अक्टूबर महीने में वे बिहार के किसानों से मुलाकात करेंगे. और किसान संयुक्त मोर्चा से किसानों को जोड़ा जाएगा.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img