Advertisment

जिनके जंगलों से हम खनिज पदार्थ निकालते हैं उन्हीं का नहीं होता विकास, कुपोषण से मौत मामले पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने कुपोषण से मौत मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि यहां के आदिम लोगों को सरकार से किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जाती है। कितने ही लोग अनाहार से मर रहे हैं। जबकि उन्ही की जंगलों से हम खनिज पदार्थ निकालते हैं। लेकिन उनका कोई विकास नहीं हो पा रहा है।

अदालत ने इस बात का भी जिक्र किया कि गांव में विकास नहीं पहुंचना ही अपराध और नक्सलवाद को बढ़ावा देता है। कई ऐसे गांव हैं जहां पर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में राज्य सरकार के लिए यह जरूरी विषय है कि योजनाएं धरातल पर पहुंचे। अभी भी कई गांव के लोग पत्ता खाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यह शर्म की बात है। इसके बाद अदालत ने सामाजिक कल्याण विभाग के सचिव को अगली सुनवाई के दौरान पेश होने का आदेश दिया।

रिपोर्ट : प्रोजेश

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...