बिहार में अवैध रेत खनन मामले में अबतक 2 आईपीएस समेत 17 अधिकारी निलंबित

पटना : बिहार में अवैध रेत खनन के मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। अबतक इस मामले में दो आईपीएस अधिकारियों और चार डीएसपी समेत 17 ऑफिसर नप चुके हैं। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

आईपीएस (IPS) सुधीर कुमार पोरिका औरंगाबाद और राकेश कुमार दुबे भोजपुर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात थे। गृह विभाग की नोटिफिकेशन के मुताबिक इन्हे अपने-अपने जिले में रेत का भंडारण और अपने कर्तव्यों का निर्वहन ना करने के कारण निलंबित किया गया है।

दोनों पुलिस अधिकारियों पर अवैध बालू खनन और ट्रांसपोर्टेशन में शामिल लोगों की मदद करने, अधिकारियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने और संदिग्ध व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। खनन और भू विज्ञान विभाग के कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।

माइन्स और जियोलॉजी मिनिस्टर जनक राम ने कहा है कि राज्य में बालू माफिया पर लगाम लगाने के लिए रोज़ाना छापेमारी की जा रही है। अवैध बालू खनन पर राज्य सरकार की कार्रवाई के तहत इस साल 30 जून तक 4,180 छापेमारी की गई,  750 एफ-आई-आर (FIR) दर्ज की गईं और 538 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Saffrn

Trending News

नीतीश कुमार का बदला पता, CM आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना एक अणे मार्ग स्थित आवास छोड़ने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम नीतीश कुमार...

ED डायरेक्टर बन DM को कॉल करने वाला पटना से गिरफ्तार

आरा : आरा में फर्जी ईडी निदेशक बनकर डीएम को फोन करने का मामला सामने आया। जालसाज ने खुद को दिल्ली का अधिकारी बताकर...

साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 67 लाख से...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लाख रुपए से...

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे...

पटना : पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना पुलिस के एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव को निगरानी विभाग की टीम...

Ramgarh Child Labour Case: ईंट भट्ठों में बाल मजदूरी का खुलासा,...

 रामगढ़ जिले में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी का आरोप, 124 भट्ठों में बच्चों से काम कराने की शिकायत, प्रशासन ने रेस्क्यू के दिए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img