अवैध खनन का काला खेल कटिहार जिले में जारी, नियम कानून को ताक पर रख रहे हैं खनन माफिया

कटिहार : कटिहार जिले में खनन माफिया और सफेदपोश लोगों की मिलीभगत से अवैध खनन का काला खेल बदस्तूर जारी है। ऐसा नहीं की विभाग को खबर नहीं लेकिन सफेदपोश के संरक्षण में सफेद बालू का खनन धड़ल्ले से जारी है। खासकर, महानंदा नदी के कोख से 12 से 20 फिट गहराई तक खोद कर खनन किया जा रहा है। रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीन और जेसीबी से खनन किया जा रहा है। विभागीय पदाधिकारी की माने तो जिले में जो वैध खनन का टारगेट था उस लक्ष्य को पूरा किया जा चुका है। जहां अवैध रूप से खनन की बातें संज्ञान में आएगी। निश्चित तौर पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब ऐसे में देखना वाजिब होगा कि जिले में कब-तक अवैध खनन करने वाले माफिया पर कार्रवाई होती है।

जिले का जो लक्ष्य वसूली का तय किया गया था, वो 40 करोड़ रुपया था – ADM सुमन प्रसाद शाह

वहीं कटिहार जिले के एडीएम सुमन प्रसाद शाह ने पत्रकारों से कहा जिले का जो लक्ष्य वसूली का तय किया गया था, वो 40 करोड़ रुपया था। इसके विरुद्ध लगभग 38 करोड़ रुपया राज्य सरकार को खनन निधि के तहत कटिहार जिले से वसूल कर दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर निर्धारित वसूली का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। क्या यूं हीं बेखौफ खनन होता रहेगा या वसूली का टारगेट अचीव कर लेना खुलेआम खनन का प्रमाण पत्र है।

यह भी पढ़े : PUSU Election- पटना साइंस कॉलेज परिसर में भिड़ा छात्रों का दो गुट

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...