Ranchi : अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित करें-उपायुक्त

Ranchi : आज रांची उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अवैध खनन के रोकथाम हेतु जिलास्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित थे।

75 अभियुक्तों के विरुद्ध 13 FIR, 31.55 लाख का वसूला गया जुर्माना

बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा की गयी। जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रांची जिलान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 26 जुलाई तक अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण को लेकर विभिन्न थानों में 75 अभियुक्तों के विरुद्ध 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है एवं 31.55 लाख जुर्माना भी वसूला गया है।

अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित करें – उपायुक्त

उपायुक्त, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बालू खनिज के अवैध खनन, भण्डारण, परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू को निर्देश दिया कि जिला के सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर अंचलों में अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित करें। जिलान्तर्गत विभिन्न विभागों से अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पत्रों एवं विभिन्न समाचार पत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रकाशित समाचार के बाबत जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र सघन छापामारी अभियान चलाते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

जब्त अवैध भंडारित बालू का नियमानुसार नीलामी का निर्देश

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा समिति को बताया गया कि जिलान्तर्गत अवैध रुप से कुल 395000 घनफीट बालू जब्त किया गया है। बुढ़मू अंचल से 200000 घन फीट, बुण्डू अंचल से 150000 घनफीट एवं नगड़ी अंचल से 45000 घनफीट अवैध भंडारित बालू जब्त किया गया। उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त बालू का संबंधित अंचलाधिकारी के देख-रेख में नियमानुसार यथाशीघ्र नीलामी की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिलान्तर्गत चिन्हित Category II बालूघाटों के बाबत ग्राम सभा से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की समीक्षा भी की गयी। उपायुक्त द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बुण्डू, तमाड़, सोनाहातु, सिल्ली, राहे एवं खलारी यथाशीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।

22 खनिज विक्रेताओं का निबंधन स्वीकृत है

वर्तमान में जिलान्तर्गत झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड द्वारा कोई भी बालूघाटों के संचालित नहीं होने की स्थिति में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा निर्माण कार्य के लिए बालू की आपूर्ति यथासंभव सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी ली गयी। जिला खनन पदाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि जिलान्तर्गत बालू लघु खनिज के 22 खनिज विक्रेताओं का निबंधन स्वीकृत है, उक्त 22 खनिज विक्रेता निबंधनधारियों से बालू लघु खनिज की आपूर्ति प्राप्त की जा सकती है।

उपायुक्त द्वारा जिन निबंधनधारियों द्वारा अब तक बिहार एवं बंगाल राज्य से बालू खनिज की आपूर्ति कर भण्डार किया गया है, उसके बाबत जाँचोपरान्त परमिट अनुमोदन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। साथ ही उन्होंने भविष्य में पड़ोसी राज्यों से बालू खनिज की आपूर्ति वैध परिवहन चालान, जीपीएस रिकोर्ड एवं टोल प्लाजा के स्लिप के साथ प्राप्त होने पर परमिट अनुमोदन की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...