अवैध खनन मामले में पुलिस ने 8 बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार

नौबतपुर : नौबतपुर थाना की पुलिस ने सोन नहर मार्ग में वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बालू खनन मामले में आठ बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही सभी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। बता दें कि इन दिनों बालू के अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि बालू के अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर पुलिस और जिला खनन विभाग लगातार कारवाई कर रही है। इसी कड़ी में नौबतपुर थाना की पुलिस के द्वारा सोन नहर मार्ग से आठ बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया। फिलहाल जिला खनन विभाग के द्वारा थाने में तमाम जब्त ट्रैक्टरों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...