राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे को लगा बड़ा झटका, जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

403
Advertisment

नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) के कारण बड़ा झटका लगा है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ी जीत हासिल की है. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं.

Advertisment

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के शुरू से ही जीतने की उम्मीद थी. द्रौपदी मुर्मू को सभी वोटों का लगभग 64.23 प्रतिशत मत मिला. जिसने विपक्षी दलों और यहां तक कि यूपीए खेमे के अंदर भी दरार को उजागर कर दिया है, लगभग आधा दर्जन गैर-एनडीए दलों के अलावा, 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया.

कितने विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

  • बिहार- 6
  • अरुणाचल प्रदेश- 1 विधायक
  • असम- 22
  • छत्तीसगढ़- 6
  • गोवा- 4
  • गुजरात- 10
  • हरियाणा- 1
  • हिमाचल प्रदेश- 2
  • झारखंड-10
  • मध्यप्रदेश- 18
  • महाराष्ट्र- 16
  • मेघालय- 7

आज मिलने पहुंचेंगे एनडीए के सभी मुख्यमंत्री

फिलहाल आज नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मुलाक़ात करने दिल्ली आएंगे. इसके अलावा जिन राज्यों में बीजेपी विपक्ष में हैं, वहां के विपक्ष के नेता और विधायक मुर्मू से मुलाक़ात करने और उन्हें बधाई देने दिल्ली उनके आवास पर पहुंचेंगे. बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली आ रहे हैं ताकि नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दे सके.

मुर्मू के आवास पर लगा रहेगा वीआईपी लोगों का जमघट

आज के दिन नव नवनिर्वचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के आवास उमाशंकर दीक्षित लेन पर सुबह से वीआईपी का तांता उन्हें बधाई देने के लिए लगा रहेगा. बता दें कि 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया, जो गैर-एनडीए दलों के बीच एक बड़े विभाजन को दिखता है. जाहिर तौर पर इसका असर आने वाले चुनावी राज्यों में दिखेगा.

Advertisement