रांची : भाजपा के 16 विधायक जेएमएम के संपर्क में है.
प्रदेश नेतृत्व से भाजपा विधायक नाराज चल रहे हैं.
इन सभी विधायकों को भाजपा के वरिष्ठ विधायक लीड कर रहे हैं.
सभी 16 विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा को समर्थन देने की बात कही है.
उक्त बातें जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इसको लेकर गंभीरता से विचार करेगी.
पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं
उन्होंने कहा कि आज देश के लिए सुखद दिन है. पहली बार आदिवासी समुदाय से द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति के रूप शपथ ली है. वे अब देश की राष्ट्रपति बन गई हैं. इसके लिए उन्हें जेएमएम की ओर से बधाई देता हूं. हमें 15वें राष्ट्रपति पर गर्व है. इसीलिए आज हम गौरवान्वित हैं और अभिवादन पेश करते हुए उन्हें जोहर करते हैं. 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है और पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं और 9 अगस्त का दिन बड़ा दिन के रूप में आने वाला है.
लंबे समय के बाद वन अधिकार कानून मिला
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 2006 में लंबे समय के बाद वन अधिकार कानून मिला. जहां जंगल में रहने वाले लोगों को अधिकार देता है. साथ ही उनके द्वारा कृषि कार्य करने और रहने का कार्य सुनिश्चित करता है. जेएमएम ने इसको लेकर विधानसभा में विधेयक भी लाया था. सीएम हेमंत सोरेन ने एक बैठक भी की थी, जिसमें सभी दल के नेता भी शामिल हुए. इसके बाद हमने गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र भेजा था.
रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा
BREAKING: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर JMM की दुविधा बरकरार, जानिए बैठक में क्या हुआ
Highlights


















