Patna– राजधानी पटना में मंकीपॉक्स का पहला संभावित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
महिला पटना सिटी के गुरहट्टा मुहल्ले की रहने वाली है. बतलाया जा रहा है कि महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं.
हालांकि विभाग इसे संदिग्ध मान रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही पीएमसीएच की
टीम सैम्पल इक्टठा करने के लिए गुरहट्टा स्थित महिला के आवास पर पहुंची चुकी है.
इधर मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की तरफ से मंकीपॉक्स को लेकर तीन दिन पहले अलर्ट आया है.
लेकिन विभाग पहले से ही अलर्ट है. बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सारी जानकारियों को इकट्ठा कर रहा है.
मंकीपॉक्स को लेकर आज उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है. इसमें बिहार सरकार के मुख्य सचिव सहित
सभी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलों के सिविल सर्जन भी जुड़े.
मंकीपॉक्स के दौरान सतर्कता बेहद जरुरी है. कहीं से कोई भी जानकारी आती है तो बिना
देरी किये हुए उस मरीज तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है.
साथ ही उसके सैंपल को जांच के लिए बायोलॉजी लैब पुणे भेजना है.
मंगल पांडे ने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को यह निर्देश दे दिया गया है कि प्रखंड स्तर के
चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से जानकारियां साझा की जाए.
रिपोर्ट-शक्ति
मंकीपॉक्स को लेकर सीएचसी स्तर पर 5-5 बेड तैयार करने का निर्देश







