राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर और बनियान में ही घूमने लगे JDU के MLA Gopal Mandal

पटना : अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल इस बार अपनी हरकतों से फिर चर्चा में आ गए हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें वे अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। वे राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में अंडरवियर और बनियान में घूमते हुए दिखाई दिए। उनपर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के भी आरोप लगे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सफर कर रहे थे। इस दौरान जब ट्रेन पटना से खुली तो सबकुछ ठीक था। ट्रेन के कोईलवर पार करने के बाद विधायक ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। ट्रेन में महिलाएं भी थीं।

ट्रेन में उसी कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अंडरवियर और बनियान में अचानक घूमने लगे। हमने इसका विरोध भी किया और कहा कि ट्रेन में महिलाएं भी हैं। आप जनप्रतिनिधि हैं और इस तरह आप नहीं कर सकते हैं। उसके बाद विधायक गोपाल मंडल गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि जानते नहीं हो मैं कौन हूं। एक मिनट में कुछ भी कर सकता हूं। इस दौरान चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ गाली-गलौज की।

बार बालाओं को देख फ्लाइंग किस देने लगे “रुप पूजक” विधायक गोपाल मंडल

एनपी सिंह ने PMCH के प्राचार्य पद से हटाए जाने से...

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्राचार्य डॉक्टर एनपी सिंह ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्राचार्य पद...

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...