बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, मॉनसून सत्र में नहीं होंगे शामिल

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं.

संक्रमित होने के कारण वे इस बार के मॉनसून सत्र में शामिल नहीं होंगे.

कोरोना की जानकारी उन्होंने खुद ट्विट कर दी है.

उन्होंने लिखा है कि कुछ सामान्य कोरोना के लक्षण थे.

जांच कराने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

पिछले दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे लक्षण के आधार पर अपनी जांच अवश्य करा लें.

बता दें कि झारखंड सहित कई राज्यों में कोरोना के मामले

एक बार फिर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. प्रत्येक दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रहा है.

2020 में भी बाबूलाल हुए थे कोरोना से संक्रमित

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सितंबर 2020 में भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे. शुरुआती लक्षणों की जांच कराने पर उनका कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आया था. उस समय़ वह दिल्ली दौरे से वापस लौटे थे. इसके बाद ही उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे. जिसके बाद तत्काल उनका टेस्ट कराया गया था.

सीएम नीतीश कुमार पाए गए कोरोना संक्रमित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. नीतीश कुमार पिछले 2 दिनों से बुखार से पीड़ित थे. इसके बाद उनकी कोरोना जांच हुई जिसमें वो कोविड पॉजिटिव पाए गए. इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मंगलवार को जानकारी दी गई है. सोमवार को सीएम नीतीश कुमार की कोरोना की जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम नीतीश कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

आइसोलेशन में हैं सीएम नीतीश कुमार

इस बीच बता दें कि, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आइसोलेशन में हैं. उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है. ये भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री से बीते दो-तीन दिनों में जो लोग भी संपर्क में आए हों वो भी अपनी जांच करवा लें. बता दें कि नीतीश कुमार इसके पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इससे पहले 10 जनवरी 2022 को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

हांफ रहा है झारखंड का दारू विभाग- बाबूलाल मरांडी

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...