दादी की मौत के बाद सतधन नहाने गयी दो पोतियों की नदी में डूब कर मौत

Motihari: पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित घोड़मरवा गांव से गुजरने वाली दुधौरा नदी में स्नान करने के दौरान दो युवतियों की डूबने से मौत हो गई.

मृतकों की पहचान 18 वर्षीया रौशनी कुमारी और 19 वर्षीया संगीता कुमारी के रुप में हुई है.

दोनों युवतियां घर की महिलाओं के साथ नदी में स्नान करने गई थी.

घटना की सूचना पर बंजरिया अंचलाधिकारी मणी कुमार वर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंची और

ग्रामीणों के सहयोग से मृतका के शव की खोज में लगी है.

बंजरिया थाना क्षेत्र की घटना

बताया जाता है कि मृतका की दादी की मौत सात दिनों पूर्व हुई थी.

दादी के सतधन को लेकर रौशनी और संगीता घर की महिलाओं के साथ नदी में स्नान करने गई थी.

स्नान करने के दौरान नदी की तेज धारा के साथ गहराई की ओर चली गई और नदी में डूबने लगी.

जिन्हें डूबते देख वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया,तो अस पास से ग्रामीण दौड़कर आए.

ग्रामीणों ने दोनो युवतियों की खोज शुरु की।लेकिन नदी में डुबी युवतियों का कोई पता नहीं चला है.

एनडीआरएफ की टीम का हो रहा है इंतजार

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक ने सीओ और एसडीओ को एनडीआरएफ की टीम को बुलाने के लिए कहा है.

एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और उसका इंतजार किया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जा रहे स्थानीय नरकटिया विधायक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि दुधौरा नदी में दो लड़कियों के डूबने की सूचना मिली है.

एनडीआरएफ की टीम को बुलाने के लिए सीओ और एडीएम आपदा को कहा है.

विधायक की अपील नदी में नहाने से करें परहेज

विधायक ने लोगों से अपील की है कि बरसात का समय है.

इसलिए नदी, तालाब और अन्य गड्ढा इत्यादि में स्नान करने से परहेज करें.

इधर मौके पर मौजूद बंजरिया अंचलाधिकारी मणी कुमार वर्मा ने बताया कि

घोड़मरवा गांव की दो युवतियां दुधौरा नदी में डूब गई है.

एनडीआरएफ को सूचना दी गई है. तत्काल ग्रामीणों के सहयोग से लापता युवतियों की तलाश की जा रही है.

रिपोर्ट- ब्रजेश

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...