भोजपुर के शाहपुर में नदी में डूब कर एक युवक की मौत

495
Advertisment

भोजपुरः शाहपुर थाना क्षेत्र का रुद्रनगर में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

Advertisment

बताया जा रहा है कि मृतक 40 वर्षीय संजय कुम्हार खेत में खाद डालने गया था। खेत के समीप ही छेर नदी है। मृतक छेर नदी में अपना पैर धोने उतरा था, लेकिन पैर फिसलने के कारण नदी में डूब गया। इधर मृतक के परिजन रात भर मृतक की तलाश करते रहे।

शाहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा, सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्टः नेहा गुप्ता

दादी की मौत के बाद सतधन नहाने गयी दो पोतियों की नदी में डूब कर मौत

Advertisement