दिल्ली से देवघर आज आएगी पहली फ्लाइट, रूडी होंगे पायलट

देवघर : इंडिगो की पहली फ्लाइट दिल्ली से देवघर आज आएगी.

जिसके पायलट बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी होंगे.

180 यात्रियों को लेकर इंडिगो की पहली फ्लाइट लगभग 2ः45 बजे देवघर लैंड करेगी.

इसके बाद वाटर कैनन से सैल्यूट किया जायेगा.

इस फ्लाइट से 12 सांसद समेत 40 विशेष अतिथि भी आ रहे हैं.

पहली फ्लाइट में गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ,

रवि किशन, शेखर सुमन, आम्रपाली दूबे सहित अन्य अतिथि होंगे.

इन सभी का स्वागत बैंड बाजा के साथ किया जायेगा.

वहीं 3ः15 में दिल्ली के लिए वापस देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी.

deoghar airport1 22Scope News

स्वागत के लिए बैंड-बाजा और घोड़े तैयार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किये थे. दिल्ली-देवघर सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत के साथ ही इंडिगो की पहली फ्लाइट से बाबाधाम पहुंच रहे रवि किशन, दिनेश लाल निरहुआ और मनोज तिवारी के साथ ही राजीव प्रताप रूडी के स्वागत के लिए तैयारी है. इनकी अगवानी के लिए कोलकाता से मशहूर महबूब बैंड और मुंगेर से घोड़े मंगाए गए हैं. इतना ही नहीं एयरपोर्ट से मंदिर तक सभी सांसदों पर पुष्प वर्षा की भी तैयारी है. इन सबके अलावा स्थानीय बैंड के साथ ही नगाड़े और ढोल मांदर के साथ ही आदिवासी नृत्य के साथ सभी मेहमानों को मंदिर तक लाया जाएगा.

पहली फ्लाइट के राजीव प्रताप रूडी पायलट

दिल्ली-देवघर पहली फ्लाइट को देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करा भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत करेंगे. बताया जा रहा है कि दिल्ली से देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट दोपहर बाद उड़ान भरेगी जो 2 बजकर 45 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और शाम 3 बजकर 15 मिनट पर देवघर से उड़ान भरकर 5 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन भी होंगे मेहमान

गोड्डा सांसद की अगुवाई में दिल्ली से देवघर के लिए आने वाली पहली फ्लाइट में बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन भी होंगे. बैद्यनाथ आयुर्वेद के मालिक और सांसद अनुराग शर्मा, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, यूपी के सांसद कमलेश पासवान और सुब्रत पाठक भी ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे.

रिपोर्ट: पितांबर

मई 2023 तक देवघर में पाइप लाइन से गैस की सप्लाई होगी शुरू

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img