Advertisement
Advertisement

भूख से बिलबिलाती बेटी के लिए बाप ले गया मुड़ही, चोर बताकर पुलिस ले गयी थाने

Nirsa– भूख से बिलबिलाती बेटी – एक बाप को कई दिनों से भूख से बिलबिलाते अपनी बेटी के लिए मुड़ी-चोप ले जाना महंगा पड़ गया. मामला निरसा विधानसभा में पंचेत ओपी का है.

दरअसल टुंडी निवासी इस बाप को यह खबर मिली थी कि

उसकी बेटी को ससुराल वालों ने कई दिनों से खाना नहीं दिया है, वह भूख से बिलबिला रही है.

पिता को ज्योंही बेटी के भूखे रहने की जानाकारी मिली

वह अपनी हैसियत के अनुसार मुड़ी-चोप लेकर अपनी बेटी की भूख मिटाने निकल पड़ा.

लेकिन यह अभागा बाप ज्योंही बेटी के डयोढ़ी पर पहुंचा,

पहले तो बेटी के सुसराल वालों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी,

वह कुछ समक्ष पाता इसके पहले ही  पुलिस पहुंच गयी.

भूख से बिलबिलाती बेटी : पंचेत ओपी थाना क्षेत्र का मामला

NIrsa athana 22Scope News

बिना यह जाने की एक बाप किसी बेबसी का शिकार होकर अपनी भूख से बिलबिलाती बेटी के लिए मुड़ी-चोप लाया है,

जिससे कि उसका पेट भले ही नहीं भरे, लेकिन थोड़ी देर राहत मिल जाय,

वह अपनी जान से प्यारी बेटी को एक नजर देख सके.

पुलिस उसे चोर बतलाते हुए पंचेत ओपी लेकर पहुंच गयी.

फिर उसके साथ घंटों दुर्व्यहार किया, उसकी हंसी उड़ायी.

जब इसकी भनक झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल को लगी तो अशोक मंडल तत्काल पंचेत ओपी पहुंचे.

अशोक मंडल ने कहा है कि

वह कई बार इस बेटी का घर बसाने के लिए गांव समाज के साथ बैठक कर चुके हैं.

इसकी सूचना पुलिस को भी है.

लड़की का पति सीआईएसएफ का वाहन चालक है.  

आये दिन पति भी कहता है कि पुलिस प्रशासन मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकता.

वहीं इस पूरे मामले में पंचेत हिल हॉस्पिटल में भर्ती सास का कहना है कि

बहू के पिता एवं उसके साथ में आए युवक ने मेरे साथ मारपीट किया है.

रिपोर्ट- संदीप

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...