XLRI सफलता की कहानी बयां करेंगी वीमेन कॉरपोरेट लीडर

Updated : 21-10-2025

चार अगस्त को होगा इंस्पीरस 2022 का आयोजन

दौर बदल रहा है. बदलते दौर में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए आज

कॉरपोरेट जगत में भी महिलाएं लगातार शानदार कार्य कर रही है.

उन्होंने किस प्रकार सभी कठिनाइयों का सामना कर दुनिया समक्ष एक मिसाल पेश की,

इससे संबंधित एक सत्र का आयोजन किया जा रहा है.

XLRI की और से चार अगस्त को इंस्पीरस 2022 का आयोजन किया जा रहा है.

जिसमें अलग-अलग क्षेत्र की पांच सफल महिलाएं अपनी कामयाबी की कहानियों से एक्सलर्स को अवगत करायेंगी.

व्यवसायों में महिलाओं की सफलता और कठिनाइयों के जश्न विषयक उक्त कॉन्क्लेव का आयोजन वर्चुअल मोड में किया जायेगा.

पैनलिस्ट में मान्या एजुकेशन प्रा. लिमिटेड की संस्थापक सह प्रबंध निदेशक आराधना खेतान, वी-ऐस की सह

संस्थापक और सीईओ अनुरंजिता कुमार, भारतीय सेलिब्रिटी शेफ मास्टरशेफ शिप्रा खन्ना और KPMG इंडिया

के बैंगलोर और इंडिया लीडर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की ऑफिस मैनेजिंग पार्टनर

शालिनी पिल्लई शामिल होंगी. कार्यक्रम का संयोजन XLRI PGDM

की छात्रा सह प्रो. टीना के. स्टीफन द्वारा किया जा रहा है.

उन्हें भारत के साथ ही विदेशों में भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त है. इस दौरान पेशेवर महिलाओं के समक्ष

पेशेवर रूप में समान अवसरों की कमी से लेकर व्यक्तिगत व सामाजिक वर्जनाएं पर भी चर्चा

की जायेगी.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sahibganj MDMA Drug Seizure: उधवा दियारा में नशे का कारोबार! पुलिस...

Sahibganj MDMA Drug Seizure: झारखंड के साहिबगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार...

Bihar New Education Policy 2027: अब रटकर पास होने का दौर...

Bihar New Education Policy 2027, पटना: बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में मार्च 2027...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026: आपका पैक्स भी पा सकता है...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026, पटना: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के बेहतर कामकाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री...