XLRI: छात्र को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड

एक्सएलआरआइ के अॉर्गनाइजेशनल बिहेवियर में इएफपीएम के छात्र गिरिजेश श्रीवास्तव को पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 दिया गया.

उन्हें लीडिंग माइंड्स इन एचआर की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया.

यह अवार्ड एचआर लीडर व कंसल्टिंग के क्षेत्र में दुनिया में काफी प्रतिष्ठित सम्मान है.

हर साल ना सिर्फ अपने संस्थान बल्कि पूरी एचआर कम्युनिटी व बिजनेस वर्ल्ड के लिए थॉट लीडर के

तौर पर बेहतर कार्य करने वाले उम्मीदवार को ही यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है.

इस सम्मान से गिरिजेश के साथ ही एक्सएलआरआइ प्रबंधन में उत्साह है. यह पुरस्कार उन लोगों

के लिए है जिन्होंने मानव संसाधन में दूसरों के लिए चुनौतीपूर्ण मानदंड स्थापित किये हैं.

गौरतलब है कि गिरिजेश एक पुरस्कार विजेता एचआर लीडर हैं, जिनके पास 15 से

अधिक वर्षों तक वैश्विक व संस्थान के स्तर पर लोगों के संगठनात्मक- प्रदर्शन को

बढ़ाने में बेहतर कार्य करने का अनुभव है. वे डिजिटल एचआर में एक्सपर्ट हैं.

उनके द्वारा डिजाइन किये गये इंटरवेंशन का उपयोग दुनिया भर में फॉर्च्यून 500 कंपनियों द्वारा किया जाता है.

इससे पहले, गिरिजेश को इकोनॉमिक टाइम और टीए पाई यंग एचआर लीडर अवार्ड, एपेक्स इंडिया से सम्मानित किया जा चुका है.

उन्हें एचआर लीडर अवार्ड, सीईओ अवार्ड फॉर एक्सीलेंस, आउटस्टैंडिंग लर्निंग लीडर अवार्ड और

बेस्ट एम्प्लॉई एंगेजमेंट टीम ऑफ द ईयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.

वे पेशेवर जीवन में गीतकार और संगीतकार भी हैं. उनके चार गाने हैं जो 200 से अधिक म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.

XLRI सफलता की कहानी बयां करेंगी वीमेन कॉरपोरेट लीडर

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sahibganj MDMA Drug Seizure: उधवा दियारा में नशे का कारोबार! पुलिस...

Sahibganj MDMA Drug Seizure: झारखंड के साहिबगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार...

Bihar New Education Policy 2027: अब रटकर पास होने का दौर...

Bihar New Education Policy 2027, पटना: बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में मार्च 2027...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026: आपका पैक्स भी पा सकता है...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026, पटना: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के बेहतर कामकाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री...