PATNA: बीजेपी को बोचहां में हरवाया,मोकामा में भी हरवायेंगे – मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा है कि बीजेपी को बोचहां में हरवाया और मोकामा में भी हरवायेंगे.

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख ने कहा है कि इसे लेकर रणनीति तैयार कर ली है.

पटना में आजीवन सदस्यता अभियान सह पार्टी के मिलन समारोह में सहनी ने ये घोषणा की.

उन्होने कहा कि पार्टी मोकामा में विधानसभा उपचुनाव मजबूती से लड़ेगी.

मुकेश सहनी ने कहा कि वे समान विचारधारा की पार्टियों के साथ हैं .

लेकिन बिहार में तमाम राजनीतिक दल अपने -अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं.

विकासशील इंसान पार्टी भी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है.

मौका आजीवन सदस्यता अभियान सह पार्टी के मिलन समारोह का था.

इस मौके पर मिथिलेश विजय यादव भी पार्टी से जुड़ गए.

मिथिलेश विजय यादव कोसी प्रक्षेत्र से आते है और राष्ट्रीय जनता दल में थे .

mukesh sahni 2 22Scope News

अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

राजद के तोड़ने के आरोपों को सहनी ने नकारा

उन्हें पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई .

सहनी ने कहा कि वीआईपी किसी खास जाति की नहीं बल्कि सभी जातियों की पार्टी है.

उन्होने कहा कि मिथिलेश विजय के आने से पार्टी और मजबूत होगी.

राजद के तोड़ने के आरोपों को सहनी ने नकारा


पार्टी की विचारधारा को लेकर लोगों में आकर्षण

मुकेश सहनी ने राजद के तोड़ने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

उन्होने कहा कि जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं, उसे रोका नहीं जा सकता.

पार्टी की विचारधारा को लेकर लोगों में आकर्षण है.

पत्रकारों द्वारा दो नाव की सवारी करने के प्रश्न को सहनी ने नकारा.

कहा कि वीआईपी अपनी नाव लेकर चल रही है.नाव वीआईपी का चुनाव चिन्ह भी है.

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मिथिलेश विजय यादव ने भी मुकेश सहनी की तारीफ की.

उन्होने कहा कि पार्टी सामाजिक कार्यों के ज्यादा करीब लगती है.

इस कारण समर्थकों के साथ वीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

मिथिलेश विजय यादव ने कहा कि कोसी क्षेत्र में वे पार्टी को मजबूत करेंगे.

मिथिलेश विजय राजद के सलखुआ प्रखंड के अध्यक्ष रह चुके हैं.

राजद पंचायती प्रकोष्ठ के सहरसा जिला अध्यक्ष भी रहे हैं.

उनके साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कई अहम नाम शामिल है.

सहरसा युवा जिला अध्यक्ष हरिमचंद यादव, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार,

पूर्व जिला पार्षद महिषी गणेश निषाद भी वीआईपी में शामिल हुए.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...