अब रंगुवा, चरका, करिया मुर्गी चरायेंगे घंटी आधारित शिक्षक

Ranchi– घंटी आधारित अनुबंध सहायक शिक्षकों ने सरकार और संबंधित एजेंसियों का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए रंगुवा, चरका, करिया मुर्गी चराने का निर्णय लिया है. पिछले 10 दिनों से विभिन्न विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों के द्वारा रेगुलराइजेशन, यूजीसी रेगुलेशन के अनुसार न्यूनतम ग्रेड पे या ग्रौस सैलरी फिक्सेशन, टर्मीनेट शिक्षकों का सेवा बहाल करने की मांग के साथ राज भवन के सामने शांति पूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है. 

घंटी आधारित अनुबंध सहायक शिक्षकों लगाया अनसुनी का आरोप

लेकिन झारखंड सरकार यह शिक्षा विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गयी.

इन शिक्षकों का कहना है कि घंटी आधारित शिक्षक की नियुक्ति पूरे देश में एक नुतन प्रयोग है,

इसके मानदेय में कोई समानता नहीं है.  

10 से 15 हजार मासिक आय भी नहीं मिल पाता,

सारी राशि छुट्टी के नाम पर काट ली जाती है.   

इस अवसर पर डा. एस के झा,लाल अजय नाथ शाहदेव,ब्रह्मानंद साहू,अंशुल कुमार, डा.अशोक महतो, डा.रामकुमार, डा.त्रिभुवन शाही, डा.मुकेश उरांव, डा भादी उरांव, डा. ए. टेटे, डा नरेंद्र कुमार दास, डा रिझू नायक, डा बीरेंद्र उरांव, प्रो.जुरा होरो, डा बासुदेव महतो, डा अहिल्या कुमारी, प्रो नीलू कुमारी, डा शशि विनय भगत,प्रो आदित्य महतो, डा निवेदिता मुनमुन सहित सैकड़ों सहायक प्राध्यापक मौजूद रहें.

रिपोर्ट- शाहनवाज

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...