बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में गंगा में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हुई । बढ़े जलस्तर में नहाने के दौरान हादसा हुआ। बरियाही गांव निवासी पंकज यादव की 6 वर्षीय पुत्री शनिवार की दोपहर, गंगा नदी में स्नान कर रही थी जहा ये घटना घटित हुई। डूबने की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।


