बीच सड़क पर प्रेमी युगल का हंगामा

पुलिस ने थाने में करवाई शादी

 Bhagalpur– बीच सड़क पर प्रेमी युगल का हंगामा – बीच सड़क पर प्रेमी प्रेमिका को झगड़ा करना उसके लिए खुशकिस्मती बन गयी.

सड़क पर हंगामा होता देख कर पुलिस की गाड़ी रुकी और दोनों को पकड़ कर थाने ले गयी.

 थाने में पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दोनों के बीच करीबन पांच वर्षो से प्रेम प्रंसग है,

लेकिन दोनों के परिजन शादी के लिए रजामंदी नहीं दे रहे हैं, यही दोनों के बीच तकरार की वजह है.

दोनों से उनके प्यार की दास्तान सुनने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों से सम्पर्क किया. 

फिर दोनों के परिजनों को रजामंदी के थाने में शादी करवा दी गयी.

प्रेमी युगल का हंगामा : दरअसल यह पूरा वाकया है इशाकचक पुलिस थाने का.

इशाकचक पुलिस सुबह सुबह गस्ती पर  निकली थी, इस उनकी नजर बीच सड़क पर हंगामा करते प्रेमी युगल पर पड़ी.

पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी मिली कि प्रेमी रवि रंजन यादव बांका जिले का लहरिया गांव का रहने वाला है,

जबकि प्रेमिका गोड्डा जिला के सूकलचक की रहने वाली आभा साह है.

दोनों की जाति अलग होने के कारण परिजन शादी को तैयार नहीं थे.

रवि रंजन यादव इशाकचक में ही किराये की मकान में रहता है,

युवती आभा साह उससे मिलने आयी थी. इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया.

दोनों की प्रेम कथा सुनने के बाद पुलिस लाइन मंदिर में शादी की व्यवस्था  करवायी गयी.

दोनों के परिजनों की उपस्थिति में दोनों मंत्रोचार के बीच शादी की रश्म पूरी कर दी गयी.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...