Bhagalpur में पकड़उवा शादी! प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी और फिर…

Bhagalpur : भागलपुर ज़िले के सन्हौला थाना क्षेत्र स्थित तिलवाड़ा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर उसी समय शादी करवा दी। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Bhagalpur : उड़ीसा में फोर सीलिंग का काम करता है प्रेमी

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी उड़ीसा में रहकर फोर सीलिंग का काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। इसी दौरान प्रेमिका ने उसे सन्हौला आने का निमंत्रण दिया। उस समय युवती के घर पर कोई नहीं था, ऐसे में प्रेमी वहां पहुंच गया।

हालांकि, इस बात की भनक जैसे ही लड़की के परिजनों को लगी, वे तत्काल मौके पर पहुंच गए और दोनों को घर में साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद परिवार वालों और गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी स्थानीय रीति-रिवाज से करा दी गई।

प्रेमी के भाई की शादी में दोनों की हुई थी मुलाकात

इस प्रेम कहानी की शुरुआत एक साल पहले हुई थी, जब प्रेमी के भाई की शादी प्रेमिका के रिश्तेदार के घर में हुई थी। उस दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और प्यार परवान चढ़ गया।

जब प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने की योजना बनाई, तब दोनों पहले से अपने परिवार वालों को रिश्ते की जानकारी दे चुके थे। हालांकि यह मुलाकात इस तरह चर्चा में आ जाएगी, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

मैंने अपनी मर्जी से शादी की है-प्रेमी

हालांकि शादी के बाद प्रेमी ने कहा कि “मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, किसी के दबाव में नहीं आया हूं। अगर लड़की को कुछ होता तो जिम्मेदारी मेरी और मेरे परिवार की होती।” वहीं, प्रेमिका ने भी भरोसा जताते हुए कहा, “मुझे पूरा भरोसा है। उन्होंने पहले ही मुझे जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया था और अब निभा भी रहे हैं।”

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...