क्या नीतीश को पीएम फेस मानने को तैयार हो रही है कांग्रेस है?

Aurangabad- कांग्रेस के कद्दावर नेता और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कहा है कि जब गुजरात से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं, तब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने में क्या दिक्कत है.  

दरअसल निखिल कुमार आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार विभूति डॉक्टर अनुग्रह नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थें.

इस अवसर पर उनसे बिहार में बदले राजनीतिक हालत और सत्ता समीकरण कई सवाले पूछे गये, इसी क्रम में उनसे पीएम पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावेदारी को लेकर सवाल पूछा गया था. इसका जवाब देते हुए उन्होने कहा कि जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो नीतीश कुमार क्यों नहीं?

पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के इस बयान के बाद राजनीतिक कयासों का बाजार गर्म

दरअसल जब से नीतीश कुमार ने एनडीए को छोड़कर राजद के साथ मिलकर अपनी सरकार बनायी है, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि 2024 के लोक सभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, हालांकि खुद नीतीश कुमार इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन उनके निकटवर्ती नेताओं की ओर से जिस प्रकार की बयानवाजी की जा रही है, जिस अंदाज में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के रुप में प्रस्तूत किया जा रहा है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस अभियान को खुद नीतीश कुमार की स्वीकृति है. लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से हैं, साथ ही बंगाल से ममता बनर्जी और तेलागंना से के. चन्देशखर राव  के रुख का भी इंतजार है.

लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस की ओर से नीतीश कुमार लेकर कुछ सकारात्मक बातें या संकेत सामने आने शुरु हुए हैं, उसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस देश की मौजूदा हालात और अपनी संगठानात्मक स्थिति को देखते हुए इस पर विचार कर सकती है, लेकिन इसके यह भी संभव है कि प्रधानमंत्री से अलग नीतीश कुमार को कोई बड़ी जिम्मेवारी देकर मना लिया जाय. बहरहाल अब धीरे धीरे कांग्रेस की ओर से नीतीश कुमार को लेकर प्रतिक्रिया आने की शुरुआत हो चुकी है.

रिपोर्ट- दीनानाथ

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img