Advertisment

रूपा तिर्की मौत मामले पर एसडीपीओ ने कहा- सोशल मीडिया पर मुझे बदनाम करने की हो रही है साजिश

साहेबगंज : सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से तथाकथित मेरे नाम से एक ऑडियो क्लिप वायरल किया जा रहा है। इस फर्जी ऑडियो क्लिप से मेरा कोई वास्ता नहीं है। उक्त बातें साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा ने कही।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक यूट्यूब चौनल के द्वारा मेरे नाम का झूठा ऑडियो क्लिप वायरल कर मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। वायरल ऑडियो से मेरा कोई वास्ता नहीं है। यह ऑडियो मिमिक्री करके वायरल किया गया है। रही बात रूपा तिर्की की, जो साहिबगंज पुलिस परिवार की एक वीर पदाधिकारी थी, जो हमारे बीच नहीं है। उनके नाम पर जो कुछ ऑडियो वायरल की जा रही है इससे भी मेरा कोई वास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरी आवाज का मिलता-जुलता आवाज बना कर वायरल किया गया है। मैं झारखंड के सभी माननीय जनप्रतिनिधि का सम्मान करता हूं और एक पुलिस पदाधिकारी होने के नाते मैं सभी मामले को गंभीरता से जांच करता हूं। मेरे नाम का फर्जी ऑडियो वायरल करने के संबंध में एक शिकायत बरहरवा थाने में भी कर रहा हूं।

रिपोर्ट : अमन

रंगदार बनने के लिए युवक ने सोशल मीडिया पर बनाया अकाउंट

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...