आम लोगों को महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ दूध, कल से देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : आम लोगों को महंगाई का एक बार फिर झटका लगेगा.

देश की सबसे बड़ी दूध डेयरी अमूल ने फिर से दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है.

अमूल ने दूध के दामों में दो रुपए की बढ़ोतरी की है.

वहीं मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी की है.

बढ़ी हुई कीमतें बुधवार से लागू हो जाएंगी.

बता दें कि इससे पहले अमूल कंपनी ने 1 मार्च 2022 को

दूध की कीमतों में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की थी.

जबकि मदर डेयरी ने 6 मार्च को दूध के दामों में दो रुपए लीट का का इजाफा किया था.

महंगाई का झटका : कल से लागू हो जाएंगी बढ़ी हुई कीमतें

गुजरात समेत पूरे भारत में 17 अगस्त से अमूल के दूध महंगे हो जाएंगे.

गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF)ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

अब 500 ml अमूल गोल्ड की कीमत बढ़कर 31 रुपये हो जाएगी.

अमूल ताजा के 500 ml के पैकेट अब ग्राहकों को 25 रुपये में मिलेंगे

और 500 ml के अमूल शक्ति का पैकेट 28 रुपये में मिलेगा.

adani 22Scope News

महंगाई का झटका :मदर डेयरी के दूध कितने रुपये मिलेंगे

मदर डेयरी के फुल क्रीम आज भर 59 रुपये लीटर मिलेगा.

कल से ये बढ़ी हुई 2 रुपये कीमतों के साथ 61 रुपये लीटर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. वहीं, टोंड दूध 51 रुपये लीटर मिलेगा, जबकि काउ मिल्क 53 रुपये लीटर मिलेगा.

अमूल ने मार्च में बढ़ाया था रेट

बता दें, इससे पहले अमूल कंपनी ने 1 मार्च 2022 को भी दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की थी. उस समय कंपनी ने महंगे ट्रांसपोर्टेशन का हवाला दिया था. कंपनी का कहना था कि महंगे पेट्रोल-डीजल की वजह से दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं.

सभी जगहों पर कल से लागू होंगी नई कीमतें

GCMMF ने कहा कहा है कि गुजरात में अहमदाबाद और सौराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल के बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है. बढ़ी हुई कीमतें 17 अगस्त 2022 से सभी जगहों पर लागू हो जाएंगी. GCMMF के अनुसार, दो रुपये लीटर पर हुई बढ़ोतरी MRP में 4 फीसदी में तब्दील जाती है. ये औसत महंगाई दर से कम है.

ऑपरेशन और प्रोडक्शन में बढ़ी लागत की वजह से अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. पिछले वर्ष की तुलना में अकेले पशु आहार की लागत लगभग 20% तक बढ़ गई है.

सरकार ने पिछले महीने से दूध के प्रोडक्ट पर 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया है. इस वजह से दही-लस्सी कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है. अब बढ़ी हुई दूध की कीमतों आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाएंगी.

दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, 100 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...