रांची : झारखंड प्रदेश मुस्लिम कमेटी के केंद्रीय संयोजक मोहम्मद कलाम खान ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह से मदरसा और स्कूल की बिल्डिंग बनाने के मदद में एक आवेदन दिया। इसमें फुसरो बाजार के पटेल नगर वार्ड न0 24 में बच्चों की तालीम के लिए एक भी मदरसा नहीं है। जिस वजह से बच्चे मस्जिद के सेहन में पढ़ाई करते हैं।
पटेल नगर के वासियों ने आपस में चंदा करके मदानी मस्जिद के बगल में एक शिक्षा संस्था बनाने का निर्णय लिया और 12 पिलर खड़ा करके प्लास्टर तक का काम किया है, आगे के रुपयों के आभाव में काम रुका हुआ है। विधायक का सहयोग लिया जा रहा है आवेदन दिया गया है, मौके पर उपस्थिति कांग्रेस बेरमो प्रखंड प्रभारी आबिद हुसैन, परवेज अख्तर, झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला स्पोर्ट विंग के आलमगीर आलम उर्फ भोलू खान मौजूद थे।
रिपोर्ट : मनोज कुमार


















