अपराधियों ने शहर में मचाया दशहत, नगर थाना प्रभारी पर फायरिंग का प्रयास

पुलिस ने स्कोर्पियो समेत दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

देशी कट्टा, कारतूस और खोखा बरामद

देवघर : सफेद रंग की स्कोर्पियो पर सवार चार युवकों ने रविवार की शाम नगर थाना प्रभारी रतन सिंह पर फायरिंग का प्रयास किया। इसके पहले इन अपराधियों ने शहर के तीन स्थानों पर फायरिंग कर शहरी क्षेत्र में दशहत फैला दिया।

इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने स्कोर्पियो समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है।

इस संबंध में देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में एक स्कोर्पियो पर सवार कुछ युवकों द्वारा सरेशाम फायरिंग कर दशहत फैलाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद जब नगर थाना प्रभारी मामले की जांच करने निकले तो बेखौफ अपराधियों ने उनपर भी फायरिंग करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने आशीष मिश्रा और विक्की रवानी नामक दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल भी बरामद किया है। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि दो अन्य अपराधी अंधेरे का लाभ लेकर भागने में कामयाब रहे।

बहरहाल एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने इसे चैलेंज के तौर पर लिया है। पुलिस अधिकारी पर फायरिंग का दुस्साहस करने वाले अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

रिपोर्ट : कुलवंत कुमार

Saffrn

Trending News

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...

सड़क निर्माण में लापरवाही पर संवेदक 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

पटना : ग्रामीण कार्य विभाग ने निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए दंडात्मक कार्रवाई की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img