Advertisment

विवाहिता ने ससुर और देवर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता ने महिला थाना में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने महिला थाना में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति गुजरात में रेलवे में लोको पायलट हैं। 3 सितंबर को वह गुजरात से घर आई। तब ससुराल वालों ने घर में घुसने से मना कर दिया। किसी प्रकार वह घर में घुसी तो ससुर और देवर ने अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। इससे मना करने पर उन लोगों ने मारपीट की। महिला का यह भी कहना है कि पति ने अपनी कमाई से गुजरात में जमीन खरीदी है। लेकिन ससुर उस जमीन को देवर के नाम पर लिखने का दबाव बना रहे हैं। इससे मना करने पर उनके साथ इस प्रकार की हरकत की जा रही है। उन्होंने बताया कि कमरे में बंद कर जान मारने की नीयत से बेरहमी पूर्वक मारपीट की गई। जिससे वह बेहोश हो गई। अगले दिन होश आने पर वहां से जान बचाकर निकली और सदर अस्पताल में इलाज कराया।

पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सास, ससुर, देवर व देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोपित ससुर नरहट प्रखंड क्षेत्र में ग्राम सेवक के पद पर हैं। महिला थाना प्रभारी ने कहा आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...