राजीव गांधी की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

Ranchi: राजीव गांधी की जयंती – भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 78वें जन्म दिवस

पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.

उन्होंने कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि दी.

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, चंपाई सोरेन, जगरनाथ महतो,

जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, सांसद विजय हांसदा,

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित जेएमएम और कांग्रेस के उपस्थित सभी

विधायकों ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.

राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी श्रद्धांजलि

शनिवार को वीर भूमि में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता,

पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री राजीव गांधी को उनके 78वें जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि दी.

उनमें रॉबर्ट वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे.

राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधानमंत्री थे.

पापा, आप हर पल मेरे साथ हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, “पापा, आप हर पल मेरे साथ हैं, मेरे दिल में हैं.

मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि देश के लिए आपने जो सपना देखा है, मैं उसे पूरा कर सकूं.

हम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हैं.

’21वीं सदी के भारत के वास्तुकार’ के रूप में सम्मानित, यह उनकी दूरदर्शिता के माध्यम

से था जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की,” कांग्रेस ने ट्वीट किया.

राजीव गांधी की जयंती : कांग्रेस ने जारी किया बयान

कांग्रेस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, राजीव गांधी ने सूचना क्रांति की बुनियाद रखी,

जिसने भारत को पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और

सॉफ्टवेयर विकास के युग में प्रवेश कराया. इसके साथ ही पंचायतों और नगर पालिकाओं

को महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के साथ संवैधानिक दर्जा दिलाने का व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व किया.

18 साल की उम्र में वोट देने का अधिकार

राजीव गांधी ने असम, पंजाब, मिजोरम और दार्जिलिंग जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति बहाल करने

एवं इन्हें विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए कई समझौते किए.

चौथा सबसे बड़ा काम 18 साल की उम्र में युवाओं को वोट देने का अधिकार के रूप में किया.

इसके अलावा हर जिले में नवोदय विद्यालय का एक नेटवर्क भी दिया.

इंदिरा गांधी के निधन के बाद साल 1984 में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त,

1944 को हुआ था. 5 साल तक पीएम रहने वाले गांधी की मई 1991 में एलटीटीई के एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी.

रिपोर्ट: मदन सिंह

सीएम के साथ कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक, विधायकों की समस्याओं पर चर्चा

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...