दानापुर: होटल से हथियार के साथ चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, मैनेजर को भी किया गिरफ्तार

देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, ब्राउन सुगर सहित कई सामान जब्त, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

दानापुर (पटना) : दानापुर में पुलिस ने होटल में छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से चार अपराधियों को देसी कट्टा,

जिंदा कारतूस, ब्राउन सुगर के पुरिया के साथ होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया.

danapur arrest1 22Scope News

पुलिस ने की होटल छापेमारी

बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि

पुलिस को सूचना मिली थी कि दानापुर गोला रोड स्थित होटल ड्रीम इन गेस्ट हाउस के

कमरा नंबर 108 में कुछ अपराधी इकठ्ठे हुए हैं.

जिसके सत्यापन के बाद एक टीम गठित की गई और होटल में छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान होटल के कमरा नंबर 108 से राजा कुमार उर्फ बबलू,

रॉकी कुमार, प्रकाश कुमार, उत्कर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, प्ले गार्ड कंडोम का पैकेट,

ब्राउन सुगर की 10 पुड़िया के साथ दो मोबाइल फोन को बरामद किया गया है.

इसके अलावा होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है.

होटल में चलता था देह व्यापार का धंधा

एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि होटल मैनेजर के मोबाइल से पता चला है कि

उनके होटल में देह व्यापार का धंधा भी चलता था.

मोबाइल के जांच में कई लड़कियों और महिलाओं से संपर्क होने का पता चला है.

साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. मामले की छानबीन की जा रही है.

कई अन्य होटलों के बारे में भी जानकारी मिली है, जहां छापेमारी की जाएगी.

गिरफ्तारियों से पुलिस कर रही पूछताछ

उन्होंने बताया कि चारों अपराधी जिस होटल के रूम में ठहरे हुए थे, उसके ठहरने का ना तो रजिस्टर में लिखा था ना कहीं और. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, और हर बिंदु पर जांच कर रही है. अभिनव धीमन ने बताया कि होटल में देह व्यापार के धंधा का भी जांच की जा रही है. पुख्ता सबूत मिलने पर होटल को भी सील करने की प्रक्रिया की जाएगी.

रिपोर्ट: गौरव कुमार

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...