Advertisment

बेलगाम बोलेरो ने मारी टक्कर, महिला ट्रैफिक पुलिस की मौके पर मौत

पटना : अनियंत्रित बोलेरो ने ट्रैफिक को पीछे से धक्का मारकर फरार हो गया, वहीं घायल महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस महिला जवान राजापुर पुल के पास ड्यूटी के लिए जा रही थी। अचानक एक बेलगाम बेलोरो ने पीछे से महिला जवान को धक्का मारते हुए फरार हो गया। खून से लथपथ महिला जवान वहीं सड़क पर गिर गई। आनन- फानन में बगल के बोरिंग केनाल रोड स्थित उदयन हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला राजापुर पुल के पास किराए के मकान में रहती थी और गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर ड्यूटी करने जा रही थी। उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी और अभी उसकी मेंहदी का रंग छूटा भी नहीं था कि सड़क हादसे में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया गया। आश्चर्य की बात तो यह कि घटना के बाद पुलिस के किसी भी अधिकारी ने मृतक महिला के परिजनों की सुध नहीं ली न ही अज्ञात बोलेरो को पकड़ने की कोई कवायद की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब एक महिला पुलिस एक्सीडेंट में मारी जा सकती और उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो एक आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है। सरकार और पुलिस महकमे को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

रिपोर्ट- रंजीत

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...