Patna: तिरंगा लिए CTET-BTET पास अभ्यर्थी को एडीएम लॉ एंड आर्डर ने बेरहमी से पीटा, डीएम ने लिया संज्ञान

एडीएम केके सिंह के खिलाफ जांच का आदेश

पटना : अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन व हंगामा कर रहे CTET-BTET पास

शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी.

इसी दौरान तिरंगा लिए एक अभ्यर्थी को ADM लॉ एंड आर्डर केके सिंह ने बेरहमी से पीट दिया.

उन्होंने तिरंगा का भी ख्याल नहीं रखा.

अभ्यर्थी के सर पर भी लाठी का प्रयोग किया.

जिसके बाद अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गये.

वहीं खबर कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों से भी उन्होंने बदसलुकी की.

जब पत्रकारों ने इस मामले पर इनसे सवाल पूछा तो एडीएम भाग निकले.

अभ्यर्थियों पर लाठियां भांजी : दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपे अधिकारी- डीएम

सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए

डीडीसी और सीटी एसपी को जांच का आदेश दिया.

उन्होंने एडीएम केके सिंह (ADM KK Singh) के खिलाफ जांच का आदेश दिया है

और दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा है.

ctet 1 22Scope News

अभ्यर्थियों पर लाठियां भांजी : लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग

हंगामा कर रहे CTET-BTET पास अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग किया.

इन अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की नियुक्ति की मांग को लेकर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा किया.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

करीब 2 घंटे से अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चल रहा था.

हंगामे होता देख प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की.

प्राथमिक विज्ञप्ति जारी करने की मांग

हंगामा ज्यादा न बढ़े इसलिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स और वाटर कैनन को भी तैनात किया गया है.

हंगामा करने वालों में CTET-BTET पास अभ्यार्थी शामिल थे. इनकी मांग है कि प्राथमिक विज्ञप्ति जारी की जाए. इस हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर खूब लाठीचार्ज किया.

तीन साल से हमलोगों को सिर्फ आश्वासन मिला- अभ्यर्थी

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे 2019 से बहाली का इंतजार कर रहे हैं.

बीते 3 साल से सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार बनने से पहले तेजस्वी यादव कहते थे कि पहली कैबिनेट में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अब तो सरकार बन चुकी है.

इसके साथ ही कहा कि पहले कहते थे कि शिक्षा मंत्री बदलने से कुछ नहीं होगा, सरकार बदलिए. अब तो तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बन गए हैं.

1 से 8 तक के नोटिफिकेशन को लेकर सरकार गंभीर नहीं

इन अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोगों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है.

आज सोचकर आए हैं कि करो या मरो. अभ्यर्थियों ने कहा कि सातवें चरण के 1 से 8 तक के नोटिफिकेशन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img