माले ने बाढ़ राहत सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप, उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

आराः माले सदर कमिटी के नेतृत्व में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने जेपी स्मारक से रैली कर जिलाधिकारी के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बाढ़ राहत सूची की जांच, छूटे परिवार का तत्काल नाम जोड़ने, बाढ़ से नष्ट किसानों को फसल का मुआवजा, पशुपालकों के पशु के चारे का प्रबंध करो और बाढ़ में ध्वस्त परिवार को आवास दो के नारे लगाये गये। जिसके बाद जिलाधिकारी ने 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और सभी मांगों पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि सभी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि बाढ़ से लोगों का जन-जीवन प्रभावित हुआ है। किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है, कई लोग घर से बेघर हो गए हैं, मवेशियों का चारा पानी में बह चुका है। और सरकारी सूची बनाने में गड़बड़ी हुई है। जरूरतमंद परिवार का नाम सूची से गायब है। माले नेताओं ने कहा कि अगर सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो आनेवाले दिनों में माले जोरदार आंदोलन करेगी। रिपोर्ट- नेहा गुप्ता

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...