भारी बारिश से राज्य बेहाल, कई इलाके पानी-पानी

मौसम : झारखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्वी जिलों के साथ पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, और कोडरमा में भी कुछ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो रही है, पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

राजधानी रांची में बीती रात से ही लगातार हो रही बारिश ने लोगों को परेशान तो किया ही है, शहर की सूरत भी बिगाड़ कर रख दी है। राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम में मेघ गर्जन के साथ लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका मौसम विभाग ने जतायी है। वैज्ञानिकों ने मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। खासकर खेत में काम कर रहे किसान भाइयों से अपील की है कि मौसम खराब रहने पर पेड़ के नीचे नहीं रहे। सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

अगले 48 घंटे भारी, भारी बारिश का अनुमान

मानसून के देशभर में सक्रिय होने के बाद से ही लगभग सभी जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से कई राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है।

अगले 48 घंटों की यदि बात करें तो उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 30-31 जुलाई में हरियाणा, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज उत्‍तर प्रदेश के आगरा, हमीरपुर, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कानपुर, औरैय्या में बारिश होने की संभावना है। वहीं 31 जुलाई को प्रदेश के प्रयागराज, चित्रकूट, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, वाराणसी, बहराइच, पीलीभीत में बारिश होने की संभावना है। 

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र और तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब हरियाणा के कई जिलों में अगले कुछ दिन बारिश जा‍री रह सकती है। 

भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, 1 की मौत

बोकारो : भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरो में पानी घुस गया तो वहीं कई लोगों का आशियानां भी उजड़ गया है। एनएच 23 के किनारे पेड़ गिर जाने से विश्वकर्मा लकड़ी टिंबर के मुंशी की मौत हो गयी है।

Saffrn

Trending News

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img