Advertisement
Advertisement

Patna: विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कह दी बड़ी बात

पटना : स्पीकर विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.

उन्होंने डिप्टी स्पीकर को आमंत्रित किया. इसके साथ ही जेडीयू के विधायक नरेंद्र नारायण विधायक को संचालन के लिए जिम्मा दिया गया है. इन सब घटनाक्रम के बीच विधानसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

इससे पहले उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा.

सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल के कार्यों का ब्यौरा दिया.

विजय सिन्हा ने कहा कि सदन सर्वोपरि है और आसन पंच परमेश्वर है.

हमने ईमानदारी से काम करने की कोशिश की.

कुर्सी ‘पंच परमेश्वर’- विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.

इस्तीफा देने से पहले विनय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘कुर्सी ‘पंच परमेश्वर’ है.

सभापीठ पर संदेह जताकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं? लोग निर्णय लेंगे.”

उन्होंने कहा कि मैं पहले ही खुद इस्तीफा दे देता लेकिन जिस तरह से

मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया वो गलत था.

बिहार में 24 ठीकानों पर छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक पटना समेत बिहार में कुल 24 ठीकानों पर छापेमारी हो रही है.

वहीं एमएलसी सुनील सिंह के घर छापेमारी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है.

आरजेडी के कार्यकर्ता और सुनील सिंह के समर्थक उनके घर के बाहर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे हैं.

सुनील सिंह के छापेमारी को लेकर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने

नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद बिस्कोमान की शिकायत की थी.

बीजेपी किसी को फंसाती नहीं है.

केंद्रीय जांच एजेंसी की ताबड़तोड़ छापेमारी

राजद के चार सहित पांच नेताओं के कई ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है.

इसके साथ ही राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई हुई है.

वहीं भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर एवं लोजपा नेता राजेश वर्मा के घर पर छापा पड़ा है.

नाथनगर के सामाजिक नेता विजय यादव के घर पर आयकर विभाग एवं ईडी की संयुक्त छापेमारी हुई है.

राजद के जिन नेताओं के यहां छापेमारी हुई उनमें एमएलसी सुनील सिंह, सांसद डॉ. फैयाज अहमद, अशफाक करीम और सुबोध राय शामिल हैं. इनके यहां केंद्रीय एजेंसी ने एकसाथ छापा मारा है.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...