Dhanbad: आजसू छात्र संघ ने विधायक राज सिन्हा का फूंका पुतला

धनबाद लॉ कॉलेज के सचिव पद से राहुल महतो को हटाए जाने का विरोध

धनबाद : आजसू छात्र संघ से जुड़े छात्र नेताओं ने भाजपा विधायक राज सिन्हा का पुतला फूंका.

इस दौरान जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर जमकर नारेबाजी भी की.

दरअसल धनबाद लॉ कॉलेज के सचिव पद से झारखंड आन्दोलन के

जनक स्व. बिनोद बिहारी महतो के पोते राहुल महतो को हटा दिया गया.

जिसका विरोध करते हुए आजसू छात्र संघ ने रणधीर वर्मा चौक पर जमकर नारेबाजी की एवं विधायक का पुतला दहन किया.

लॉ कॉलेज के अध्यक्ष हैं भाजपा विधायक राज सिन्हा

मीडिया से बात करते हुए छात्र नेता ने कहा कि लंबे अरसे से आजसू छात्र संघ लॉ कॉलेज में स्थाई प्राचार्य की मांग करती आ रही है.

और उस मांग की लगातार अनसुनी की जा रही है. बीजेपी विधायक राज सिन्हा लॉ कॉलेज के अध्यक्ष हैं.

भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कॉलेज के विकास में नहीं किया कोई कार्य

इसके बावजूद उन्होंने अपने स्तर से कॉलेज के विकास के लिए कोई कार्य आज तक नहीं किया.

ऊपर से झारखंड आंदोलन के जनक रहे स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के पोते को उन्होंने सचिव पद से हटा दिया.

इसी के खिलाफ आज उन्होंने विधायक का पुतला दहन किया है.

छात्र नेता ने कहा कि हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बर्खास्तगी वापस ली जाए

एवं स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जायेगा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...