Advertisment

विधानसभा में झाल के साथ नही मुद्दों के साथ आया जाता है- सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची : झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग कमरे को लेकर आज भाजपा द्वारा विधानसभा परिसर  में झाल बजाने पर जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मॉनसून सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल का समय था स्वर्णिम अवसर था आज मुख्यमंत्री से राज्य के ज्वलंत मुद्दे पर प्रश्न करना चाहिए था।

मुख्यमंत्री भी तैयार थे प्रश्नों के उत्तर देने के लिए। उन्होंने कहा की सवाल होने चाहिए थे कि सरकार की क्या योजना है नियुक्ति पर, रोजगारपर, विकास योजनाओं  पर आज वह समय भी विपक्ष ने गँवा दिया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने विधानसभा परिसर में झाल बजाने पर भी बीजेपी को घेरा उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में झाल नहीं बजाया जाता मुद्दों के साथ आया जाता है। और सकारात्मक विपक्ष सरकार को बताती है कि राज्य में प्राथमिकता क्या है। भाजपा के मुख्य सचेतक ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है जिसमें कुछ चीजें हास्यास्पद हैं।

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...

Ranchi High Court: अपर बाजार में चार दुकानदारों को दुकान खाली...

झारखंड हाईकोर्ट ने अपर बाजार के जालान रोड में दुकानों को खाली कराने और तोड़ने से जुड़ा रांची नगर निगम का आदेश रद्द कर...