‘सारे मोदी चोर हैं’ मामले में सुशील मोदी की गवाही हुई

Patna- कर्नाटक की एक सभा में राहुल गांधी के द्वारा सारे ‘सारे मोदी चोर हैं’ कहे जाने पर सांसद सुशील मोदी के द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था, आज उस मामले की सुनवाई थी.

सुशील मोदी इस मामले में अपनी गवाही देने सिविल कोर्ट पहुंचे थे.

अपनी गवाही पूरी करने के बाद सुशील कुमार मोदी ने बताया कि

राहुल गांधी के वकील के द्वारा करीबन 45 मिनट तक उनसे सवाल दागे गए.

उनके द्वारा सभी सवालों का जवाब दिया गया.

राहुल गांधी के वकील ने इस बात को स्वीकार किया कि

सभा में सारे मोदी चोर हैं बोला गया था.

सुशील मोदी ने कहा कि यदि इस मामले में राहुल गांधी को सजा मिलती है,

तो उन सभी के लिए एक संदेश होगा जो अनर्गल बयान देते रहते हैं.

कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज- सांसद सुशील मोदी

गुलाम नबी के कांग्रेस से इस्तीफा देने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा

कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है. लोग छोड़कर वहां से जा रहे है,

लेकिन कांग्रेस के साथ नीतीश कुमार ने बिहार में समझौता कर लिया.

नीतीश कुमार को लगता है कि कांग्रेस डूब रही है तो वह प्रधानमंत्री पद के उमीदवार बन जायेंगे.

सांसद सुशील मोदी ने दावा किया कि विधानसभा में अवध बिहारी चौधरी का स्पीकर निर्वाचित होने के साथ ही

जदयु की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल को सिर्फ 5से 6 विधायक चाहिए.

स्पीकर उनका है, मांझी जी के चार लोग कभी भी पाला बदल सकते हैं और

जदयु के दो से तीन विधायक को लेकर राजद अलग सरकार बना सकती है.

विधानसभा अध्यक्ष राजद का है और उनको आसानी हो सकती है.

प्रधानमंत्री तो नहीं बन सकते कम से कम पार्टी को बचा लीजिये

सांसद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि

प्रधानमंत्री तो आप बनने से रहें, कम से कम पार्टी को बचा लीजिए.

नीतीश कुमार जल्दी से जल्दी आईआरसीटीसी घोटाले की जांच चाहते है.

जिससे कि तेजस्वी जेल चले जाए और राजद को तोड़ा जा सके.

वहीं राजद भी चाह रहा है कि जदयू के दो तीन विधायकों को मिलाकर अलग से सरकार बनाई जाए.

लेकिन लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखा है,

नीतीश कुमार के तिकड़म चलने वाले नहीं है.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...