अपने परम मित्र सुशील मोदी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नीतीश

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का आज यानी पांच जनवरी का जन्मदिन है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sushil Modi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान आज मुजफ्फरपुर में रहेंगे CM नीतीश कुमार, देंगे कई बड़ी सौगात

यह भी देखें :

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...