रांची पुलिस ने सुलझायी अपहरण की गुत्थी, पांच अपराधी चढ़े हत्थे

अपहृत युवक को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

रांची : रातू थाना पुलिस ने अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं अपहृत युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

गिरफ्तार अपराधियों में रातू थाना निवासी सुमित उरांव, बबलू महली,

मांडर थाना निवासी अविनाश उरांव, पूनई उरांव और चान्हो थाना निवासी हरि महली शामिल है.

apharan1 22Scope News

पुलिस ने कई सामान किया बरामद

अपराधियों के पास से एक महिंद्रा पिकअप वाहन, एक भुजाली, एक चाकू एक टैब, नशीली दवा चार पता,

घटना में प्रयुक्त किया गया छह मोबाइल फोन, अपहृत का मोबाइल एक,

अपहृत का हाथ पैर बांधने में इस्तेमाल किए गए तीन गमछा को भी बरामद कर लिया है.

apharan12 22Scope News

अपराधियों ने मांगा था 25 लाख की फिरौती

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि 23 अगस्त को रातू निवासी रमेश तिग्गा ने थाने में शिकायत की थी कि

उसके पुत्र प्रीतम तिग्गा का अपहरण कर लिया गया है. उनका पुत्र वॉलीबाल खेलने गया था.

रमेश ने पुलिस को बताया कि पुत्र को छोड़ने के लिए 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है.

विशेष टीम ने चान्हो से युवक को किया बरामद

ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में

एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर अपहृत प्रीतम तिग्गा को चान्हो थाना क्षेत्र के भोला महली के बंद घर से के घर से सकुशल बरामद किया. साथ ही मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया.

टीम में रातू थाना प्रभारी सहित ये थे शामिल

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि छापेमारी टीम में रातू थाना प्रभारी आभास कुमार, रंजय कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, नीतीश कुमार, उज्जवल कुमार, नवीन कुमार, हरि उरांव, लाल बाबू राय सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

रिपोर्ट: मुर्शिद आलम

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...