द्रौपदी मुर्मू की जीवनी पर सूर्य सिंह बेसरा ने लिखे दोहा को किया भेंट
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने मुलाकात की.
इस भेंट वार्ता के दौरान उन्होंने द्रौपदी मुर्मू की जीवनी पर लिखे 25 पंक्तियों की दोहा भेंट किया.
जिसे सुनकर राष्ट्रपति मंत्रमुग्ध हो गए.
बता दें कि सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.
भेंट वार्ता के दरमियान आजाद भारत के 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता देकर उन्हें बधाइयां दी.
‘रायरंगपुर से रायसिना तक’ है दोहे का शीर्षक
बधाई संदेश के रूप में सूर्य सिंह बेसरा ने तुलसीदास रचित रामचरितमानस के तर्ज पर द्रौपदी मुर्मू की
जीवन यात्रा के संपूर्ण इतिहास 25 दोहे लिखकर उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान किए.
‘रायरंगपुर से रायसिना तक’ शीर्षक दोहे 10 मिनट में पंक्ति वार पाठ पढ़कर सूर्य सिंह बेसरा ने महामहिम को सुनाएं.
जीवनी इतिहास संताली ओल चिकी में दोहा सुनकर राष्ट्रपति मंत्रमुग्ध हो गए. उसके लिए सूर्य सिंह बेसरा को धन्यवाद दी.
‘‘संताल यूनिवर्सिटी’’ को सेंट्रल ट्राईबल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग
राष्ट्रपति पद पर जीत की बधाई देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने ‘‘संताल यूनिवर्सिटी’’ को
सेंट्रल ट्राईबल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग रखी.
प्रतिनिधिमंडल में सूर्य सिंह बेसरा, पृथ्वी मांझी (असम), अजीत कुमार सोरेन (पश्चिम बंगाल), कुंती बेसरा, सुरेश चंद्र मुरमू, सालखान हांसदा एवं नीतीश बेसरा शामिल थे.
रिपोर्ट: शाहनवाज