Advertisment

 झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई 

दिल्ली :  एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

बीजेपी नेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार होंगी.

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली में इसकी घोषणा की. उन्होने कहा कि एनडीए में शामिल सभी दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी. उन्होने कहा कि संसदीय दल में विस्तृत बातचीत के बाद ये तय किया गया कि इस बार राष्ट्रपति पद के लिए किसी महिला को मौका मिलना चाहिए.

sdfdf 22Scope News

जे पी नड्डा ने कहा कि इस बात पर भी सहमति बनी कि पूर्वी क्षेत्र से ये चुनाव किया जाए. आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं

और आदिवासी समाज से आती हैं. द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. वो देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल बनीं थी.

राज्यपाल का पद संभालने से पहले द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की S.T. मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुकी थीं. 6 मार्च 2000 से 16 मई 2004 तक उडीसा में बीजेपी और बीजेडी की गठबंधन सरकार में अलग-अलग विभागों की मंत्री भी रहीं.

इससे पहले यूपीए ने विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है.

18 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव होना है. उसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 29 जून है.  

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...