रोजगार की मांग लेकर राबड़ी आवास पहुंचे युवा, जानिए तेजस्वी ने क्या दी सलाह

सरकार को दें थोड़ा समय- तेजस्वी युवा

पटना : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जिस तरह से तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने रोजगार देने

की घोषणा की, उससे युवा वर्ग की उम्मीद बंधी है.

यही कारण है कि रोजगार की मांग लेकर युवा तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचते हैं.

शनिवार की रात भी बड़ी संख्या में युवा रोजगार की मांग लेकर राबड़ी आवास के बाहर जमा हुए.

देर रात तेजस्वी आवास से बाहर निकल कर उनके बीच आए और संयम रखने की सलाह दी.

रोजगार के लिए काम कर रही सरकार- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि सरकार रोजगार के लिए काम कर रही है लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगेगा.

सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव ने युवाओं को दस लाख रोजगार देने का भरोसा दिलाया दिलाया था.

15 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दस लाख की जगह बीस लाख रोजगार देने की घोषणा की थी.

इसके बाद से युवाओं की उम्मीदें सरकार से बढ़ गई है.

tejashwi yadav1 22Scope News

बड़ी संख्या में आवेदन लेकर पहुंचे युवा

विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों ने आज राबड़ी आवास पहुंचकर तेजस्वी को उनके वादे की याद दिलाई. इस दौरान तेजस्वी यादव ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सभी समस्याओं को दूर करेगी और लोगों की हर एक शिकायत को सुना जाएगा. बड़ी संख्या में लोग आवेदन लेकर राबड़ी आवास के बाहर जमा हुए थे. इस दौरान एएनएम, जीएनएम की नियुक्ति समेत कई विभागों में नियुक्ति से संबंधित समस्या को लोगों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखा.

नीतीश सरकार ने की थी 20 लाख रोजगार देने की घोषणा

बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह एलान किया था कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वे 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे. उधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी की इस घोषणा का समर्थन करते हुए कहा था कि तेजस्वी ने तो सिर्फ 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन हम आने वाले समय में 20 लाख लोगों को राजगार उपलब्ध कराएंगे. अब जब तेजस्वी सरकार में आ गए हैं, ऐसे में नौकरी की आस लिए बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

निमंत्रण मिलने पर तेजस्वी के प्रीतिभोज में जाएंगे मंत्री, शादी की शुभकामना

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...