Advertisment

सुशील मोदी को बोलिये न, जल्दी से सरकार गिरा दें- नीतीश कुमार

Patna- महागठबंधन की सरकार पर लगातार हमलावर रहे सुशील मोदी पर तंज कसते हुए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने कहा है कि

सुशील मोदी (Sushil Modi) को कहिये जल्दी से सरकार को गिरा दें.

उनको कुछ बनाया नहीं गया तो अनाप शनाप बयान देते रहते हैं.

उनका लगता है कि केन्द्रीय नेतृत्व उनके बयानों से खुश होकर केन्द्र में कुछ न कुछ बना देगा.

सीएम नीतीश कुमार का सुशील मोदी पर तंज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को मेरे खिलाफ दिन-रात

बोलने से कुछ लाभ हो जाता है तो इसमें बुराई क्या है.

वह बुराई करते रहें केन्द्र सरकार उनके कुछ दे ही देगा.

हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में हाशिये पर हैं सुशील मोदी

यहां बतला दें कि सुशील कुमार मोदी हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में हाशिये पर रहे हैं.

उनको नीतीश सरकार से उपमुख्यमंत्री के पद से भी हटा दिया था.

उसके बाद उन्हें राज्य सभा का सांसद बना दिया गया,

इस प्रकार उनको बिहार की राजनीति से दूर कर दिया गया.

सुशील मोदी के दूर जाने से बढ़ी संवादहीनता

यहां यह भी बतला दें कि जब तक सुशील मोदी बिहार सरकार में रहें नीतीश कुमार

और भाजपा के बीच वह सेतु बने रहें, सरकार में स्थिरता बनी रही.

लेकिन सुशील मोदी के हटते ही भाजपा और जदयू के बीच का संवादहीनता की स्थिति बन गयी,

और आखिरकार सरकार चली गयी.

माना जा रहा है कि जिन नये चेहरों को नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा में की ओर से उतारा गया था,

उससे नीतीश कुमार अपने आपको सहज नहीं पा रहे थें.

पुरानी बातें याद दिलवा कर जले पर नमक छींट रहे हैं नीतीश

माना जाता है कि भाजपा ने एक रणनीति के तहत सुशील मोदी को बिहार की राजनीति से दूर किया था,

लेकिन यह चाल उलटी पड़ गयी, उनके बिहार की राजनीति से दूर होती ही सरकार चली गयी.

लेकिन सरकार जाने के बाद एक बार फिर से सुशील मोदी को बिहार  में बैटिंग के लिए उतारा गया है,

अब नीतीश कुमार सुशील मोदी को पुरानी बातें याद दिलवा कर उनके जख्मों पर नमक छींट रहे हैं.

मुख्यमंत्री नल जल योजना में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं- मुरारी प्रसाद गौतम

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...