अब बिहार में होगी सुशील मोदी की संपत्ति की जांच

Patna– सुशील मोदी की संपत्ति जांच – महागठबंधन की सरकार में खान एवं भूतत्व विभाग की बागडोर संभाल रहे मंत्री

डॉ. रामानंद यादव ने कहा है कि सुशील मोदी लोदीपुर और खेतान मार्केट की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा जमाये हुए है,

वह जल्द ही सुशील मोदी के साथ ही उनकी पत्नी, भाई और भाई की पत्नी की संपत्ति की जांच करवायेंगे.

सुशील मोदी और उनके भाई ने की है क्रिश्चन लड़की से शादी-रामानंद यादव

रामानन्द यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने सुशील मोदी पर  क्रिश्चन की जमीन कब्जा जमाने का भी आरोप लगाया.

उन्होंने कहा वह जमीन मेरे क्षेत्र में ही पड़ता हैं, इस जमीन पर महिलाओं के लिए टीचर ट्रेनिंग खोला गया था,

जिसे बंद करा दिया गया. इस जमीन को सुशील मोदी ने अपनी पत्नी और भाई की पत्नी के नाम करवा लिया,

क्योंकि दोनों ही क्रिश्चन समाज से आते हैं. दोनों भाईयों ने क्रिश्चन लड़की से ही शादी की थी.

आप को बतला दें कि बिहार में एनडीए की सरकार जाते ही

सुशील मोदी तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव पर हमलावर नजर आ रहें है,

उनकी कोशिश हर मोर्चे पर सरकार को घेरने की है

. भाजपा और खास कर सुशील मोदी की ओर से इसे जंगल राज की वापसी बतलायी जा रही है,

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...