अंकिता हत्याकांड: राज्यपाल ने DGP को किया तलब, बीजेपी के निशाने पर हेमंत सरकार

दुमका में उबाल, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

रांची: अंकिता हत्याकांड मामले पर राज्यपाल रमेश बैस ने संज्ञान लिया.

राज्यपाल ने झारखंड के डीजीपी (DGP) नीरज सिन्हा और गृह सचिव को तलब किया है. दोनों लोगों को 1ः30 बजे तक राजभवन में उपस्थित होना है.

वहीं अंकिता मौत पर सियासत तेज हो गई है.

बीजेपी ने हेमंत सरकार को निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की.

दुमका में उबाल है. आक्रोशितों ने विरोध प्रदर्शन कर हत्यारे शाहरुख को फांसी की सजा देने की मांग की है.

अंकिता हत्याकांड: वोटबैंक के लिए कितना नीचे गिरेगी सरकार

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने अंकिता का

एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- आप खुद सुनिए झारखंड की बेटी अंकिता की आपबीती,

रूह कांप जाएगी, लेकिन हेमंत सरकार की चुप्पी टूटने का नाम ही नहीं ले रही.

आखिर वोटबैंक के लिए कितना नीचे गिरेगी ये सरकार.

वहीं घटना को लेकर दुमका के लोगों में काफी आक्रोश है.

हिंदू संगठनों ने विरोध मार्च और बंदी का ऐलान किया है.

साथ ही आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा देने की मांग की है.

अंकिता हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को दिलाए फांसी की सजा

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा कि यह बहुत दुखद है.

आखिरकार दुमका की बेटी अंकिता रांची के रिम्स में जिंदगी की जंग हार गई.

शाहरुख नामक वहशी युवक ने उसे पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था.

राज्य सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाए. अंकिता को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि.

अंकिता के इलाज की व्यवस्था नहीं की- बाबूलाल

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शाहरुख की सनक की शिकार हुई

अंकिता की जान बचाई जा सकती थी, अगर उसे भी बेहतर इलाज मिल पाता.

एक ओर रांची में हुए उपद्रव में घायल नदीम को राज्य सरकार एयर एम्बुलेंस से सरकारी खर्च पर

दिल्ली भेज मेदांता में इलाज करवाती है, वहीं अंकिता को रांची भेजने तक की व्यवस्था नहीं कर पाती.

अंकिता हत्याकांड: वो तड़प रही थी, सत्तापक्ष के नेता मना रहे थे पिकनिक- लुईस मरांडी

दुमका की पूर्व विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की जिसमें

हेमंत सोरेन अपने विधायकों के साथ पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं और दूसरे में अंकिता की तस्वीर है.

उन्होंने ट्वीट कर सोरेन सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने लिखा-दुमका की बेटी जिंदगी की जंग हार गई !!! रिम्स में तड़पती रही,

पर सत्तापक्ष का कोई विधायक मिलने नहीं आया.

खूंटी में पिकनिक मनाना रास आया लेकिन बेटी का हाल लेना किसी ने जरूरी नहीं समझा.

अपराधी शाहरुख को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी दो. न्याय की जंग जारी रहेगी, ओम शांति.

अंकिता हत्याकांड: बाबूलाल ने फोटो शेयर कर साधा निशाना

इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने यह ट्वीट शेयर कर लिखा- ये दोनों तस्वीरें एक ही दिन की हैं. एक में राजा है और एक में प्रजा. हो सकता है पिकनिक की व्यस्तता के चलते सत्ता के पास तुम्हारी सुधि लेने का समय नहीं था. हो सके तो हमें माफ़ करना बेटी, इंसाफ जरूर मिलेगा.

अंकिता हत्याकांड: आरोपी शाहरुख ने जिंदा जला दिया था

झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई अंकिता सिंह की मौत हो गई है. पांच दिन से वह जिंदगी की जंग लड़ रही थी. आरोप है कि शाहरुख नाम के युवक ने उसे जिंदा जला दिया था. अंकिता पर शाहरुख ने फोन पर बात करने का दबाव बनाया था. अंकिता नहीं मानी तो उसके घर में घुसकर शाहरुख ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. अंकिता को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन आखिकार वह जिंदगी से जंग हार गई. इस बीच शाहरुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कस्टडी के अंदर वह मुस्कुरा रहा है.

अंकिता हत्याकांड: अंतिम संस्कार में शामिल हुए सांसद सुनील सोरेन

आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद और रोड जाम कर विरोध जताया और हत्यारे को फांसी की सजा की मांग की. वहीं अंकिता के अंतिम यात्रा में सांसद सुनील सोरेन, दुमका डीसी रविशंकर शुक्ला और एसपी शामिल हुए, जहां बेदिया घाट में अंतिम संस्कार किया गया.

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...