Advertisement
Advertisement

अंकिता हत्याकांड: दुमका में उबाल, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

अंतिम यात्रा में शामिल हुए सांसद सुनील सोरेन, डीसी और एसपी

दुमका : अंकिता हत्याकांड को लेकर दुमका में उबाल है. आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर

बाजार बंद और रोड जाम कर विरोध जताया और हत्यारे को फांसी की सजा की मांग की.

वहीं अंकिता के अंतिम यात्रा में सांसद सुनील सोरेन, दुमका डीसी रविशंकर शुक्ला

और एसपी शामिल हुए, जहां बेदिया घाट में अंकिता का अंतिम संस्कार किया गया.

ankita1 22Scope News

अंकिता हत्याकांड: लोगों ने मुख्यमंत्री और आरोपी का किया पुतला दहन

इससे पहले जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि आप लोग शांति बनाए रखें.

अंकिता के हत्यारोपी का फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए लिखा गया है.

शाहरुख को जल्द से जल्द सजा मिलेगी. साथ ही अंकिता के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.

रविवार को जिले के अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 144 लगाने के बावजूद भी लोगों का गुस्सा

थमने का नाम नहीं ले रहा है और गुस्साए लोगों ने सुबह में मुख्यमंत्री एवं आरोपी का पुतला दहन किया.

dumka 2 22Scope News

छावनी में तब्दील हुआ दुमका

कल देर रात रांची से अंकिता का शव मारवाड़ी आवास में लाया गया.

शव के आने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग अंकिता के घर पहुंचने लगे.

जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही प्रशासन के द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल

बुलाकर पूरा दुमका को पुलिस छावनी में बदल दिया.

dumka1 22Scope News

वहीं सुबह 8ः00 बजे पीड़िता के घर के पास काफी संख्या में लोग एवं महिलाएं पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया.

आक्रोशितों ने कहा कि जब तक आरोपी को फांसी सजा नहीं मिलेगी तब तक शव उठाने नहीं दिया जायेगा.

प्रशासन के द्वारा काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया गया.

इसके बाद सभी वर्ग के लोग अंकिता के शव यात्रा में शामिल हुए.

अंकिता हत्याकांड: सनकी आशिक की शिकार पीड़िता की रिम्स में मौत

बता दें कि सनकी आशिक की शिकार अंकिता शनिवार को अपनी जिंदगी की जंग हार गयी.

दरअसल यह पूरा मामला है नगर थाना क्षेत्र के जरुआ गांव की है.

इसी गांव की रहने वाली अंकिता थी.

शाहरुख अपने मंसूबे में असफल होने पर इस मासूम पर पेट्रोल छीड़क कर आग लगा दिया.

परिजनों ने गंभीर हालत में फूलों जानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती करवाया,

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.

शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गयी. एक मनहूस खबर मिलते ही दूमका में सन्नाटा पसर गया.

चौक-चौराहों पर इसकी चर्चा हो रही है. घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित है, हर तरफ न्याय की मांग हो रही है.

अंकिता हत्याकांड : सनकी आशिक की शिकार पीड़िता के परिजनों के लिए उठी न्याय की मांग

इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की जा रही है.

खबर है कि अंकिता का पार्थिव शरीर दुमका पहुंचने के बाद स्थिति बिगड़ सकती है,

वैसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे जेल भेजा जा चुका है.

रिपोर्ट: आशिष

सिजुआ में जामा मस्जिद का हिस्सा जमींदोज, ग्रामीणों में आक्रोश

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...