कोलोबिरा पुलिस ने किया हत्या का उद्भेदन, छोटा भाई ही निकला हत्यारा

सिमडेगाः कोलेबिरा पुलिस ने टांगरटोली निवासी अनिल टोपनो की हत्या का उद्भेदन करते हुए मृतक के छोटे भाई 28 वर्षीय असीम टोपनो को गिरफ्तार किया।

दिनांक 06.09.2021 को 40 वर्षीय अनिल टोपनो की हत्या अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से कर दी थी। अनुसंधान के क्रम में शक की सुई मृतक के सगे छोटे भाई असीम टोपनो पर गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अनिल टोपनो का एक महिला से अवैध था। इसके कारण घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। करीब एक सप्ताह पहले अनिल टोपनो ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया था, जिसके कारण पत्नी बच्चों को छोड़कर राँची चली गई और बच्चे का पालन-पोषण की जिम्मादारी उस पर ही आ गई, उपर से अनिल टोपनो हमेशा घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। तंग आकर उसने कुदाल से वारकर हत्या कर दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदाल और खून लगा गमछा बरामद कर लिया गया है।

रिपोर्टः रवि

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img